Wednesday, October 21st, 2026

जिला पंचायतों पर कब्‍जे का भाजपा का प्‍लान 

गोरखपुर
                                                  
केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा ने ग्राम पंचायत चुनाव को रणनीति बनाने में जुट गई है। पंचायत चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की 526 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। वहीं क्षेत्र के 147 ब्लॉकों भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशियों को उतारेगी।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ भाजपा ने अपनी तैयारियां में और तेजी ला दी है। हालांकि यह तैयारिया काफी पहले से भाजपा में चल रही हैं। पार्टी के बड़े नेता मंडल व जिलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर चुके हैं। हर सीट पर जातीय-सामाजिक समीकरण, नए वोटरों का रूझान, दलगत स्थिति के आंकड़े जुटाए जा चुके हैं। उन आकड़ों के अलोक में ग्राम पंचायतों एवं बूथ तक चौपाल का सिलसिला शुरू है। बाहरी नेताओं की इंट्री पर रोक से भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

पहले भाजपा जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी के नाम घोषित होंगे। फिलहाल नगर निगम और नगर पंचायत का दायरा बढ़ने से गोरखपुर,बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें कम हो गई है। 2015 के चुनाव में 551 सीटों पर चुनाव हुआ था। देवरिया व मऊ को छोड़ सभी जिलों में इस बार सीटें कम हुई हैं। कुशीनगर में 7 गोरखपुर में 5 सीटें कम हुई।

 क्षेत्र पंचायत चुनाव में समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में 147 ब्लॉक हैं जिनमें गोरखपुर में इस बार एक ब्लॉक भरोहिया बढ़ा है। पार्टी ने गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ की 11339 ग्राम पंचायतों के चुनाव से दूर रहने का निर्णय लिया है।

 

#भाजपा का प्‍लान 

Source : Agency

पाठको की राय